फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिवाश ने जीती पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता

विज्ञापन
विजेता विद्यार्थियों के साथ मौजूद कृषि विभाग के अधिकारी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की और से फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर सोमवार को गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्र हिवाश प्रथम, हीना ने द्वितीय एवं महक ने तृतीय स्थान हासिल किया।
तीनों विजेता बच्चों को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग बाबैन की और से पुरस्कार देकर समानित किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। कृषि एवं किसान कोल्याण विभाग के ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर अविनाश सिंह ने बच्चों को फसलों के अवशेष प्रबंधन के महत्व बारे विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि अवशेषों को खेत में ही नष्ट करने वाले कृषि यंत्रों पर भारी अनुदान दे रही है ताकि किसानों को अपनी फसलों के अवशेषों को जलाना ना पड़े बल्कि उन्हें खेत में ही नष्ट कर उनसे खाद भी प्राप्त कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि सुपरवाइजर अरुण कांगड़ा ने कहा कि फसलों के अवशेष जलाने से भूमि की उपजाऊ शक्ति नष्ट होती है और प्रदूषण फैलने से अनेकों जानलेवा बीमारियां पैदा होती है। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल गुरतेज सिंह, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर व कृषि सुपरवाइजर अरुण कांगड़ा, सुपरवाइजर रवि के अलावा स्कूल के सभी अध्यापक और बच्चे भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें