कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में 14 सितंबर से चल रहे हिंदी पखवाड़े का समापन काव्य पाठ प्रतियोगिता से हुआ। छात्राओं ने इसमें अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। काव्य पाठ में एमए हिंदी प्रथम वर्ष की छात्रा हिमांशी शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। बीए प्रथम वर्ष की ओमवती दूसरे और प्रिया तीसरे स्थान पर रहीं। हिंदी विभाग और साहित्यिक क्लब ने छात्राओं को हिंदी भाषा व साहित्य से जोड़ने के लिए यह पखवाड़ा आयोजित किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. गगनदीप कौर ने हिंदी को दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। प्रतियोगिता के विजेताओं को महाविद्यालय की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।