फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम है धरोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय स्थित धरोहर हरियाणा संग्रहालय के स्थापना दिवस के अवसर पर वीरवार को हवन यज्ञ व धरोहर संग्रहालय परिसर एवं पहली जंग-ए-आजादी 1857 संग्रहालय को जोड़ने वाले द्वार का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य रूप से कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा तथा कुल सचिव डॉ. संजीव शर्मा उपस्थित हुए।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि धरोहर हरियाणा संग्रहालय हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे भारत का एकमात्र ऐसा संग्रहालय है, जिसके माध्यम से हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया है। यह युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि केयू देश का एकमात्र ऐसा विश्वविद्यालय हैै, जिसने अपनी संस्कृति को संरक्षित करने के लिए धरोहर जैसे संग्रहालय को स्थापित किया। धरोहर कल्चर, इतिहास व विश्वविद्यालय की दूरदृष्टि का परिणाम है। 28 अप्रैल 2006 को जिस पौधे को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने लगाया था आज वह हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बनते हुए नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली संस्कृति के बारे में बता रहा है।
कुल सचिव डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि धरोहर एक ऐसा संस्थान है, जिसमें एक ही छत के नीचे संपूर्ण हरियाणा की संस्कृति के दर्शन किए जा सकते हैं। इस अवसर पर संग्रहालय के क्यूरेटर डॉ. विवेक चावला ने कहा कि धरोहर हरियाणा संग्रहालय को पिछले वर्षों में देश-विदेश के लाखों पर्यटकों ने देखा है इसके अतिरिक्त 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने हरियाणा की इस सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन किया है।
विज्ञापन

धरोहर म्यूजियम के स्थापना दिवस के अवसर पर नवनिर्मित सांझी का लोकार्पण करने के साथ-साथ सेल्फी कॉर्नर का उद्घाटन भी कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. सुनील ढींगरा, प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. अमित लूदरी, प्रो. शुचिस्मिता, प्रो. रामविरंजन, प्रो. एआर चौधरी, प्रो. एसके चहल, डॉ. दलीप कुमार, डॉ. कंवल गर्ग, डॉ. परमेश कुमार, डॉ. दीपक राय बब्बर, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. जितेंद्र खटकड़, डॉ. नीरज बातिश, डॉ. हितेंद्र त्यागी, डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. आबिद अली व डॉ. रामचंद्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें