फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हेमसा की बैठक टली, कर्मचारियों में बढ़ा रोष

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मीटिंग के लिए पहुंचे हेमसा से जुड़े कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा) और निदेशक माध्यमिक शिक्षा के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय वार्ता स्थगित हो गई है। इससे शिक्षा विभाग के फील्ड कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। संगठन ने बैठक टाले जाने पर विरोध जताया है। हेमसा ने कहा कि वर्षों से लंबित मांगें जस की तस पड़ी हैं। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। हेमसा के राज्य प्रधान संदीप सांगवान ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो जुलाई को पंचकूला में बैठक प्रस्तावित थी। इसमें शिक्षा विभाग के फील्ड कर्मचारियों की 10 सूत्री मांगों पर चर्चा होनी थी। कर्मचारियों को पदोन्नति और अन्य लंबित मामलों पर निर्णय की उम्मीद थी। निदेशक और अतिरिक्त मुख्य सचिव की व्यस्तता के कारण वार्ता अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई। सांगवान ने बताया कि फील्ड कार्यालयों में सहायक, आंकड़ा सहायक, उपाधीक्षक और अधीक्षक के पद खाली हैं। पदोन्नति न होने से कई कर्मचारी बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। रिक्त पदों के कारण एक कर्मचारी को तीन-चार सीटों का कार्य संभालना पड़ रहा है, जिससे कार्य का दबाव बढ़ रहा है। बैठक स्थगित होने पर संगठन का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शिक्षा सदन पहुंचा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि फाइलें प्रक्रिया में हैं और जल्द नई बैठक बुलाकर समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें