फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा साधु समाज ने की गरीबो की सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरूक्षेत्र l भारत साधु समाज हरियाणा के अध्यक्ष एवं महाभारतकालीन स्थानेश्वर महादेव मन्दिर के महन्त व अनेक राज्यों में स्थापित श्री दक्षिण काली पीठ आश्रमों के परमाध्यक्ष महन्त बंशी पुरी महाराज के सानिध्य में आज भी पूज्य पाद ब्रम्हलीन महन्त प्रभातपुरी जी महाराज की पुण्य स्मृति में जरूरतमंद गरीब व्यक्तियों को भोजन वितरण रेडक्रॉस के माध्यम से किया गया। महन्त बंशी पुरी जी ने बताया कि आज कॅरोना वायरस के कारण सम्पूर्ण विश्व घोर संकट से गुजर रहा है ऐसे समय मे संत साधुसमाज का भी कर्तव्य बनता है कि इस संकट की घड़ी में जब देश मे लॉकडाउन की स्थिति चल रही है ,ऐसे समय मे कोई भी जरूरतमंद गरीब पेट की भूख से चिंतित ना रहे । उन्होंने स्थानेश्वर महादेव मन्दिर से आज लगभग साढे 300 से भी ज्यादा भोजन के पैकट रेडक्रॉस के माध्यम से जरूरतमंद गरीब व्यक्तियों को वितरित किए गए। इस अवसर पर मन्दिर परिसर में महंत अनूप गिरी,भारत साधु समाज हरियाणा के उपाध्यक्ष महंत अरविंद दास ,माँ बनभौरी शक्ति पीठ धाम से वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, ,स्वामी रोशन पुरी, स्वामी रंगनाथ पुरी जी महाराज स्वामी वासुदेवानंद जी महाराज, अधिवक्ता के के कौशिक ,समाजसेवी विजय अत्री , कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा , मां बगलामुखी धाम से महंत भीम पुरी जी महाराज इत्यादि गणमान्य व्यक्ति वा संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें