कुरुक्षेत्र। आगामी 10 मई को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में लघु सचिवालय के कोर्ट परिसर में उपभोक्ता फोरम में हेल्प डेस्क लगाया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने बताया कि डीएलएसए के पीएलवीज द्वारा लोगों को प्रचार सामग्री देकर राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस हेल्प डेस्क का उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना है।