कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र की सीजेएम एवं सचिव नीतिका भारद्वाज की ओर से 13 सितंबर को होने वाली लोक अदालत के बारे में जागरूक करने के लिए कोर्ट कॉम्प्लेक्स, लघु सचिवालय, उपभोक्ता फोरम में हेल्प डेस्क लगाया गया है। इसके तहत डीएलएसए के पीएलवीज की ओर से लोगों को पंफलेट देकर लोक अदालत के बारे में जागरूक किया जा रहा है। डीएलएसए की सीजेएम एवं सचिव नीतिका भारद्वाज ने कहा कि इस हेल्प डेस्क का उद्देश्य लोगों में जागरूकता लाना है।