फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों के बाहर हेल्प डेस्क लगाकर की लोगों की मदद

Sun, 13 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से बैंकों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगाकर 500-1000 रुपये के नोट जमा कराने और बदलवाने के लिए खड़े लोगों की मदद करने में जहां प्रशासन, पुलिस और सरकार असमर्थ साबित होती नजर आ रही है, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से बैंकों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगाकर 500-1000 रुपये के नोट जमा कराने और बदलवाने के लिए खड़े लोगों की मदद करने में जहां प्रशासन, पुलिस और सरकार असमर्थ साबित होती नजर आ रही है, वहीं इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने इन लोगों की मदद के लिए पहल की है। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने बैंकों के बाहर सहायता केंद्र स्थापित कर लोगों के फार्म भरवाने, पहचान-पत्र संलग्न करने कार्य शुरू किया। वहीं केयू स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर इनसो की इकाई ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जसविंद्र खैरा के नेतृत्व में हेल्प डेस्क लगाकर बैंक उपभोक्ताओं की मदद की। प्रशासन, सरकार और बैंक प्रबंधक इन लोगों को राहत देने के लिए कोई विशेष कदम नहीं उठा पा रहे। लोगों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए इनसो ने प्रदेशभर में शिविर लगाने की पहल की है। खैरा ने बताया कि यह सहायता शिविर अगले 4-5 दिन तक जारी रहेगा। इस अवसर पर इनसो की राष्ट्रीय महिला संयोजक मंजू जाखड़, इनसो प्रदेश प्रवक्ता योगेश शर्मा, केयू अध्यक्ष विक्रम गुर्जर, रविंद्र तंवर, चीनू राणा, गुरमीत हुंदल, मीनू घणगस, मनीषा, विकास शर्मा तथा राजीव बूरा सहित अन्य ने सहायता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें