फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वास्थ्यकर्मियों ने तीन दिवसीय शिविर में सीखे राजयोग के गुर

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्यकर्मियों को तनाव से निपटने के लिए राजयोग के गुर देते हुए ब्रह्माकुमारीज म
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्माकुमारीज विश्व शांति धाम सेवा केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय विहासा प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हुआ। इसमें चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने तनाव प्रबंधन के लिए राजयोग के गुर सीखे। इसका उद्देश्य तनावपूर्ण कार्य वातावरण में मानसिक संतुलन और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार विकसित करना था। डॉ. सचिन परब ने राजयोग को मानसिक मजबूती का साधन बताया। डॉ. करतार सिंह धीमान ने तनाव कम करने हेतु परिस्थितियों को स्वीकारने पर बल दिया। डॉ. सुखबीर सिंह ने ध्यान और सकारात्मक सोच को दीर्घकालिक शांति का स्रोत बताया। प्रशिक्षण में सकारात्मक सोच, राजयोग ध्यान, बेहतर संवाद व अनुशासित जीवनशैली पर अभ्यास हुआ। बीके सरोज बहन ने प्रतिभागियों से सीखी बातों को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें