फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वास्थ्य सेवाओं में होगा इजाफा, हटाए गए 22 कर्मियों की होगी नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के सरकारी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा होगा। जल्द ही जिला स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी होना लाजिमी है, क्योंकि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने पिछले साल मार्च में प्रदेशभर से हटाए गए कोरोना योद्धाओं की नौकरी बहाली का रास्ता साफ कर दिया है। विभाग ने 22 जिलों के 826 कोरोना योद्धाओं में से 487 का नियुक्ति पत्र जारी कर नेशनल हेल्थ मिशन एनएचएम में वापस रखने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कोरोना कर्मचारी एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष डिंपल बनवाला ने बताया कि जल्द ही 339 कर्मियों के पत्र भी जारी करने का आश्वासन मिला है। हटाए गए कर्मी अपनी नौकरी बहाली के लिए पंचकूला सेक्टर-पांच में पिछले नौ महीने से धरनारत थे। हरियाणा सरकार ने 10 अक्तूबर को 31 मार्च 2024 तक के लिए खाली पदों को भरने के लिए 16 करोड़ रुपये का बजट भी दिया था, मगर नियुक्ति नहीं हुई थी। अब स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देश पर पत्र जारी करने का आश्वासन मिला है। इस आश्वासन के बाद कर्मियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया था। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
बताया कि जिलेभर से 32 कर्मियों को हटाया गया था। इसमें से 22 कर्मियों का नियुक्ति पत्र जारी किया गया। जल्द ही बकाया कर्मियों का पत्र भी जारी करने का आश्वासन मिला है। बता दें विभाग ने 31 मार्च 2023 को कोरोना योद्धाओं को सेवाओं से मुक्त किया था। इसके बाद से हटाए गए कर्मी लगातार नियुक्ति को लेकर संघर्ष कर रहे थे। इन कर्मियों के नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद अन्य को भी उम्मीद जगी है। साथ ही सरकार व विभाग ने भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


पत्र किए गए जारी
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से हटाए गए कर्मियों का नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। जिन कर्मियों का पत्र जारी किया गया है उनको नियुक्त कर ड्यूटी पर लगाया जाएगा। इससे मरीजों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें