बाबैन। मोबाइल मेडिकल यूनिट में स्वास्थ्य जांच करते जिंदल विशेषज्ञ। स्वयं
बाबैन। सांसद नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट बुधवार को लखमड़ी में पहुंची। ग्रामीणों ने घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि शिविर में चिकित्सकीय टीम ने सामान्य स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिए। रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई। शिविर में 92 जरूरतमंद मरीजों को परामर्श के बाद मौके पर ही निःशुल्क दवाई वितरित की। वहीं 15 मरीजों को रक्त परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि स्वस्थ कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र अभियान के तहत ग्रामीणों को संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित व्यायाम के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। संसदीय क्षेत्र में तीन मोबाइल मेडिकल यूनिट संचालित है।