फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ‘स्वस्थ कुरुक्षेत्र अभियान’ के तहत गांवों में पहुंचाई स्वास्थ्य सुविधाएं

विज्ञापन
लाडवा। मोबाइल मेडिकल यूनिट से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
लाडवा। सांसद नवीन जिंदल की पहल पर फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट लगातार गांव जाकर लोगों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में वीरवार को मोबाइल मेडिकल यूनिट गांव खेड़ी दाबदलान पहुंची। ग्रामीणों ने घर के निकट ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। चिकित्सकों ने मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच करके आवश्यक परामर्श दिए। रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न रोगों की जांच की। जरूरतमंद मरीजों को मौके पर ही निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई। रक्त एवं मूत्र परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई। मोबाइल मेडिकल यूनिट के डॉ. पूर्णमल ने कहा कि गांव में सुबह 10 बजे से दोपहर चार बजे तक चले शिविर में 74 लोगों की सामान्य जांच की गई। मरीजों के रक्त और यूरिन परीक्षण किए। सांसद कार्यालय प्रभारी पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति इलाज के अभाव में परेशान न हो, इसी सोच के साथ मोबाइल मेडिकल यूनिट सीधे गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रही है। ‘स्वस्थ कुरुक्षेत्र अभियान’ के तहत यह पहल केवल उपचार तक सीमित नहीं बल्कि ग्रामीणों को संतुलित आहार, स्वच्छता और नियमित व्यायाम के प्रति भी जागरुक कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें