फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिला कारागार में की गई बंदियों के स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला कारागार में आयोजित स्वास्थ्य जांच ​​शिविर में हिस्सा लेते बंदी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डीएलएसए की ओर से जिला कारागार में एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम नितिन राज ने दी। उन्होंने कहा कि इस शिविर में जिला कारागार के 250 बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। डीएलएसए की ओर से समय-समय पर बंदियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए इस तरह के शिविरों का आयोजन जिला कारागार में किया जाता है। इन स्वास्थ्य शिविरों से जेल बंदियों को काफी फायदा मिलता है और वह अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर मौके पर ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले पाते हैं।
विज्ञापन

इस स्वास्थ्य जांच शिविर में डाॅ. कृष्ण लाल, डाॅ. सुदीप, डाॅ. आरुधी, डाॅ. ध्यान सिंह, डाॅ. सुनीता ने बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की है। इस मौके पर जिला जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत, रोहन सिंह, शिवेंद्र पाल सिंह, उप सहायक अधीक्षक पाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें