कुरुक्षेत्र। जिला कारागार के प्रांगण में मंगलवार को बंदियों के स्वास्थ्य की निरंतर जांच करने के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 350 महिला व पुरुष बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। एलएनजेपी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संदीप सैनी, डॉ. सुगंधा, डॉ. विकास, डॉ. ध्यानचंद, डॉ. सरोज बाला ने बंदियों का स्वास्थ्य जांचा। इस मौके पर बंदियों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। जिला जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शृंखला में इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान उप अधीक्षक शिवेंद्र पाल सिंह व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।