फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: यूएनओ के मंच पर भाषण दे कुरुक्षेत्र का बढ़ाया मान

Fri, 21 Nov 2025 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जनेवा स्विट्जरलैंड में आयोजित यूनाइटेड नेशनस यंग एक्टिविस्ट समिट के तहत दुनिया के सबसे कम उम्र के यंग एक्टिविस्ट का खिताब धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के देवकर्ण को मिला है। शांति नगर निवासी कक्षा 12वीं के विद्यार्थी ने यह उपलब्धि प्राप्त कर क्षेत्र, प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। इस वर्ष समिट के लिए पांच देशों से केवल पांच यंग एक्टिविस्ट चुने गए हैं जिसमें इंडिया, ब्राजील, जापान, लेबनान, व कोटदीइवोर शामिल हैं। देव कर्ण के चाचा दिनेश शर्मा ने बताया कि देव कर्ण आज भारत के करोड़ों युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुका है। इस समिट में देव को उल्लेखनीय कार्यों के लिए इंटरनेशनल यंग एनवायरमेंट लीडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अलावा देव ने यूएनओ के मंच पर दमदार भाषण दिया। उन्होंने कहा कि अगर हर देश अपने पारंपरिक जल स्त्रोतों को आधुनिक तकनीक के साथ जोड़कर पुनर्जीवित करे तो दुनिया जल संकट से बाहर आ सकती है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें