शाहाबाद। शुभकामना यज्ञ में आहुति डालते चेयरमैन अनिल गुप्ता व अन्य। विज्ञप्ति
शाहाबाद। डीएवी सैंटेनरी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शुभकामना यज्ञ का आयोजन किया गया। चेयरमैन अनिल गुप्ता मुख्य यजमान रहे और प्रधानाचार्या डॉ. दिव्या कौशिक ने पूर्ण वैदिक विधि से यज्ञ की प्रक्रिया संपन्न करवाई। कक्षा सातवीं के विद्यार्थियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ यज्ञ में भाग लिया। चेयरमैन अनिल गुप्ता ने कहा कि योगी सूरी युवा आर्यों के लिए प्रेरणास्रोत हैं जिन्होंने चरित्र निर्माण और राष्ट्र भक्ति का आदर्श प्रस्तुत किया है। उन्होंने बताया कि आर्य युवा समाज के दिशा-निर्देश में नव चेतना ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से आत्मोन्नति से राष्ट्रोन्नति तक का संदेश दिया जा रहा है। प्रधानाचार्य डॉ. दिव्या कौशिक ने कहा कि डीएवी संस्थान आधुनिक शिक्षा के साथ वैदिक मूल्यों के प्रसार में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। यज्ञ विद्यार्थियों की आत्मिक और शारीरिक उन्नति के लिए अत्यंत उपयोगी है। इस मौके पर अध्यापिका सीमा, ज्योति खुराना, मोनिका वालिया, राधिका, प्रगति, खुशबू बग्गा, सुमन लता मौजूद रही। संवाद