फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: देवीकूप मां भद्रकाली दरबार में किया हवन यज्ञ

Sun, 31 Dec 2023 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वर्ष के आखिरी शनिवार को प्रदेश के एकमात्र शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में नववर्ष अभिनंदन समारोह एवं सेवा संकल्प दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने बताया कि शक्तिपीठ के अन्नपूर्णा भवन में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया
विज्ञापन

विशेष रूप से भव्य कुंड विधि-विधान से तैयार किया गया। हवन में पूरे हरियाणा से मां भद्रकाली भक्त आहुतियां डालने के लिए एकत्रित हुए और आने वाले नव वर्ष में और भी अधिक तन, मन और धन से संपूर्ण निष्ठा से मां भगवती भद्रकाली की सेवा करने का संकल्प लिया। मां भद्रकाली से प्रार्थना की कि आने वाले नव वर्ष में समाज व देश खुशहाल बने। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निर्वमान नगर परिषद चेयरमैन उमा सुधा व आईपीएस प्रतीक कुमार और शशि शेखर उपस्थित रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें