फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नगर खेड़े के पुनर्स्थापना दिवस पर हवन यज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन

विज्ञापन
बाबैन। गांव रामशरण माजरा में नगर खेडे़ की पूजा अर्चना करते ग्रामीण। स्वयं - फोटो : संगठन
विज्ञापन
बाबैन। गांव रामशरण माजरा में नगर खेड़े के पुनर्स्थापना दिवस के अवसर पर श्रद्धा और आस्था के साथ हवन यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध पंडित वैभव शर्मा ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ संपन्न कराया। हवन-यज्ञ के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर गांव की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। वातावरण में वैदिक मंत्रों की गूंज से धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना रहा। कार्यक्रम में मौजूद सरपंच प्रतिनिधि ओम प्रकाश सैनी ने कहा कि नगर खेड़ा गांव की आस्था और परंपरा का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखते हैं बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि नगर खेड़े की पुनर्स्थापना दिवस का आयोजन आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं से जोड़ने का कार्य करता है। हवन-यज्ञ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें