फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विश्व शांति एवं समृद्धि की कामना को लेकर हवन और भंडारे का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। विश्व एवं क्षेेत्र की सुख-शांति और समृद्धि को लेकर गुरुवार को कलायत में अनाज मंडी एसोसिएशन एवं समस्त मंडी वासियों के सहयोग से वार्षिक हवन-यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। अनाज मंडी स्थित पीर बाबा धार्मिक स्थल पर हवन में आहुति डालते हुए कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद कन्याओं को भोजन करवाने की परंपरा का निर्वहन करने के बाद भंडारे का अटूट सिलसिला चला। वार्ड 15 से पार्षद प्रतिनिधि अनिल कांसल ने कहा कि लंबे समय से अनाज मंडी एसोसिएशन द्वारा धार्मिक कार्यक्रम उत्साह एवं उमंग के साथ आयोजित किया जाता है। इसमें व्यापारी, किसान, मजदूर, मुनीम व 36 बिरादरी के लोग हिस्सा लेते हैं। एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हुए सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए अनाज मंडी एसोसिएशन प्रधान रणदीप सहारण, पार्षद प्रतिनिधि अनिल कांसल, एसोसिएशन उपप्रधान रतन मटौर, मार्किट कमेटी वाइस चेयरमैन रिषीपाल कौलेखां, अनिल शर्मा, रवींद्र शर्मा, रोहताश शर्मा, अजय प्रताप राणा, मनजीत शिमला, संदीप मौण, जौरा सिंह मटौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें