फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा दामण सिमा दे हो ओ ननदी के बीरा...

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कला परिषद द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर में 21 जुलाई से नौ अगस्त तक हरियाणवी नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके समापन अवसर पर प्रतिभागी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए प्रस्तुतियां दी। प्रशिक्षक पंकज कुमार के नेतृत्व में आयोजित नृत्य कार्यशाला के समापन अवसर पर हरियाणा कला परिषद के मीडिया प्रभारी विकास शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 20 दिन से चल रही कार्यशाला में 50 से अधिक छात्राओं ने हरियाणवी नृत्य के बारे में जानकारी हासिल करते हुए प्रस्तुतियां तैयार की। छात्राओं ने मेरा दामण सिमा दे हो ओ ननदी के बीरा जैसे हरियाणवी गीतों पर पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते हुए सभी दिल जीता। एक के बाद एक खूबसूरत प्रस्तुति में छात्राओं ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अश्वनी कुमार कौशिक ने कहा कि छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है उन्हें निखारने और अवसर प्रदान करने की। जिसके लिए हरियाणा कला परिषद के प्रयास अत्यंत सराहनीय है। वहीं मुख्य अतिथि विकास शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ छात्राओं को सांस्कृतिक विधाओं में हिस्सा लेकर अपने अंदर छिपी प्रतिभा को निखारना चाहिए। इसमें उनके भविष्य निर्माण को भी अतिरिक्त विकल्प मिलेगा, जिससे वे स्व-रोजगार की दिशा में भी कदम बढ़ा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में जहां युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति की ओर अग्रसर हो रही है, ऐसे में हरियाणा कला परिषद द्वारा लगाई जा रही कार्यशालाओं के माध्यम से विद्यार्थी वर्ग को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अंत में हरियाणा कला परिषद की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर गुंजन, रोहित आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें