फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फेडरेशन गतका कप के लिए हरियाणा टीम रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनजीएआई) द्वारा 21 से 23 अप्रैल तक चंडीगढ़ के सेक्टर-34-सी स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहला फेडरेशन गतका कप करवाया जा रहा है। इसमें एनजीएआई के उपप्रधान सुखचेन सिंह कलसानी के नेतृत्व में हरियाणा की टीम शाहाबाद से शुक्रवार को रवाना हुई है। सुखचेन सिंह कलसानी ने बताया कि नेशनल गतका एसोसिएशन की ओर से पहली बार प्रतियोगिताओं के दौरान स्पष्टता, सटीकता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए समय, अंक और परिणाम (टीएसआर) प्रदर्शित करने के लिए कम्प्यूटरीकृत प्रणाली लागू होगी और डिजिटल स्कोरकार्ड के माध्यम से दर्शक यह सभी कार्रवाई देख सकेंगे। इसके लिए टूर्नामेंट से एक दिन पहले एक तकनीकी टीम इस टीएसआर व्यवस्था के बारे में गतका तकनीकी अधिकारियों को प्रशिक्षण देगी। कलसानी ने बताया कि भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों और टीम मैनेजरों को उनकी सफलता और उपलब्धियों के प्रमाणपत्र दिए जाएंगे और विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। सुखचेन सिंह कलसानी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में प्रमुख हस्तियां की मौजूदगी, डिजिटल स्कोरबोर्ड और टीएसआर सिस्टम के शामिल होने के साथ यह समारोह सभी के लिए एक रोमांचक और सुखद अनुभव होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि नेशनल गतका एसोसिएशन सभी एथलीटों और खिलाड़ियों के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी प्रतियोगिता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें