फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कुरुक्षेत्र में जोरदार बारिश, मारकंडा नदी के तट टूटने की आशंका जताई, दर्जनों कॉलोनियों में पानी घुसा

Wed, 12 Jul 2023 01:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

हरियाणा में मानसून के चलते मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जिसके कारण कुरुक्षेत्र सहित कैथल और पानीपत में भारी बारिश देखने को मिली है। वहीं, पानीपत में यमुना उफान पर है तो मारकंडा नदी में जल स्तर बढ़ा है।
विज्ञापन
हरियाणा का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस क्रम में कुरुक्षेत्र में आज अल सुबह फिर जोरदार बारिश शुरू हुई। जिसके कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश जारी रहने की आशंका में जिला प्रशासन ने स्कूलों की आज भी छुट्टी घोषित की है। वहीं,  जिला का वाया पिहोवा पंजाब से संपर्क अभी भी कटा हुआ है। 

विज्ञापन


मारकंडा नदी के तट टूटने की आशंका जताई
शाहबाद में मारकंडा का जलस्तर बढ़ने देर रात तक तट टूटने की आशंका जताई जाने लगी थी। जिसके चलते प्रशासन बार-बार आसपास के लोगों को अलर्ट कर रहा है। वहीं, शाहबाद के सेक्टर और दर्जनों कालोनियों में अभी भी 4 से 5 फुट तक पानी भरा हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें