फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Flood: कुरुक्षेत्र में बाढ़ के पानी में डूबने से पशुपालक की मौत, पशुओं को चार डालकर लौट रहा था

Sat, 15 Jul 2023 09:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

पुलिस ने रिंकू के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गांव गुढ़ा में बाढ़ के पानी में डूबने से एक पशुपालक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त बीर सिंह 55 के रूप में हुई। बीर सिंह अपने पशुओं को चारा डालकर अपने घर लौट रहा था।पानी में रास्ते का पता नहीं चलने पर बहाव में बह गया। रिंकू ने बताया कि उसके गांव में बाढ़ आई हुई है।
विज्ञापन


इस कारण उन्होंने अपने पशुओं को गांव के किसी व्यक्ति के बाड़े में बांधा हुआ था। उसका पिता बीर सिंह रात को उस बाड़े में ही सोने के लिए जाता था। सुबह वह उनको चारा डालने के बाद घर आता था। सुबह भी वह चारा डालने के बाद घर लौट रहा था, मगर ज्यादा पानी होने के चलते वह रास्ता भटक गया।

इसी दौरान पांव फिसलने से वह किसी गड्ढे में फंस गया। सूचना पाकर वह लोग भी मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर लाडवा अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें