फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पहले हिमाचल प्रदेश के टैक्सी चालकों को कराया जलपान, फिर अभद्र व्यवहार न करने की अपील

Thu, 27 Jun 2024 12:53 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद (हरियाणा)

सार

हरियाणा के टैक्सी चालकों ने नेशनल हाईवे पर पांच घंटे तक हिमाचल के टैक्सी चालक रोके। एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जाने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के टैक्सी चालकों को कराया जलपान, फिर अभद्र व्यवहार न करने की अपील - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में अपने साथ होने वाले अभद्र व्यवहार का हरियाणा के टैक्सी चालकों ने उन्हें जलपान कराकर जवाब दिया, जिसके साथ हिमाचल प्रदेश में जाने पर उनके साथ भी ऐसा ही बेहतर व्यवहार किए जाने की अपील की। हरियाणा के टैक्सी चालकों ने करीब पांच घंटे तक नाका लगाकर हिमाचल के टैक्सी चालकों को रोका तो हरियाणा-पंजाब ड्राइवर व मालिक एसोसिएशन के शाहाबाद यूनिट के प्रधान परमजीत की अगुवाई में हरियाणा टैक्सी चालकों ने एसडीएम शाहाबाद को एक ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन


ज्ञापन में हरियाणा टैक्सी चालकों ने कहा कि जब हरियाणा के चालक यात्रियों को लेकर हिमाचल में जाते हैं तो वहां पर हिमाचल के टैक्सी चालकों द्वारा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। इसके अलावा ऑल इंडिया टैक्स पेड होने के बावजूद उनसे हिमाचल में एंट्री लेने की एवज में हिमाचल टैक्सी यूनियन द्वारा पर्ची काटी जाती है।

उन्होंने अनुरोध किया कि हिमाचल सरकार के संज्ञान में जल्द यह मामला लाया जाए और इस अवैध वसूली को रोका जाए। चालकों ने बताया कि हरियाणा-पंजाब से इस सीजन हजारों की संख्या में टैक्सियां हिमाचल जा रही हैं और इस अवैध वसूली का खामियाजा पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शन में सुरेश कुमार, अनितेष अग्रवाल, सतनाम सिंह, सुनील कुमार, रामेश्वर, हुकम सिंह, राजेश शर्मा, अली खान, सुरजीत सिंह, हरविंदर सिंह, रिंकू पाल, ईशांत राणा, मुलख राज सहित बड़ी संख्या में टैक्सी चालक मौजूद रहे। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंची।

हिमाचल के टैक्सी चालक नहीं माने तो उनके व्यवहार में दिया जाएगा जवाब : प्रधान
प्रधान परमजीत ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से उन्होंने अपना रोष जताया है। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया और हिमाचल प्रदेश के टैक्सी चालकों का व्यवहार नहीं बदला तो उन्हें उसी अंदाज में जवाब दिया जाएगा। अवैध वसूली हिमाचल में बंद न की गई तो हिमाचल से हरियाणा आने वाली टैक्सी गाड़ियों को भी हरियाणा यूनियन के नाम की पर्ची कटवानी होगी और हिमाचल के चालकों को हरियाणा से सवारियां पिक नहीं करने दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल टैक्सी चालकों द्वारा हरियाणा, पंजाब व दिल्ली के चालकों के साथ मारपीट के कई मामले भी सामने आ चुके हैं।a

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें