शाहाबाद। प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करती डायरेक्टर दीपाली सिंघल व अन्य
शाहाबाद। श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में डिवाइन पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित इंटर स्कूल प्रतियोगिता में आइंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई उपलब्धियां अपने नाम की। हरसीरत सिंह ने डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम गौरवान्वित किया। नवनीत ने स्लोगन राइटिंग में द्वितीय पुरस्कार हासिल किया। कविता उच्चारण में भाग लेने वाले एकमजोत सिंह को प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कनिष्का और मोक्षिता ने क्विज प्रतियोगिता में भाग लेते हुए ज्ञान क्षमता का प्रदर्शन किया। वान्या, सतनाम, हर्षदीप, प्रभलीन, वंशिका, मोहप्रीत और रहमत ने शब्द उच्चारण प्रतियोगिता में अपनी उत्कृष्टता दिखाते हुए निर्णायकों से विशेष प्रशंसा प्राप्त की। स्कूल के अध्यक्ष देवेंद्र सिंगला, डायरेक्टर दीपाली सिंघल और वाइस प्रिंसिपल संध्या वर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।