फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनाजमंडी के प्रधान पद के लिए हरिकेश सैनी व विनोद सिंगला में होगा सीधा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। बाबैन अनाजमंडी एसोसिएशन की नई कमेटी के गठन के लिए बुधवार को प्रधान पद का चुनाव होगा। चुनाव की तारीख नजदीक आने से अनाजमंडी में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रधान पद के लिए कुल आठ नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इनमें से छह आढ़तियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए हैं। अब पूर्व प्रधान हरिकेश सैनी और विनोद सिंगला के बीच सीधा मुकाबला होगा। व्यापारियों के बीच चर्चा है कि दोनों प्रमुख दावेदारों के समर्थन में दो वर्ग सक्रिय हैं। इससे मुकाबला काफी रोचक और कड़ा होने के आसार हैं। चुनाव कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष उपदेश शर्मा ने बताया कि आपसी सहमति बनाने के प्रयास विफल रहे। इसलिए बुधवार को मतदान के जरिये प्रधान पद का फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें