फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान ने किया लंका में प्रवेश, खुशी से झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री राम हनुमान रामलीला समिति द्वारा रामलीला के सातवें दिन अशोक वाटिका का मंचन किया गया, जिसमें समिति के सरंक्षक सुशील गर्ग, अरुणा अग्रवाल, सुमित अग्रवाल व भारत विकास परिषद द्वारा भगवान राम की आरती कर मंचन का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद के प्रधान कुंवर सिंघल ने कहा कि रामलीला के मंचन से शहर में उत्सव जैसा माहौल है और नौ वर्ष बाद शहर में रामलीला करना बेहद सराहनीय है। इस प्रकार के आयोजन में न केवल कुशल प्रबंधन की आवश्यकता है। बल्कि उससे भी ज्यादा कला व इस क्षेत्र के अनुभव की आवश्यकता है। रामलीला के सातवें दिन के मंचन में अशोक वाटिका के दृश्य प्रस्तुत किए गए। जिसमें बजरंग बली हनुमान लंका में प्रवेश करते हैं । प्रवेश द्वार पर लंकिनी उन्हें रोकने का प्रयास करती है, जिसे हनुमान ने अपनी गदा से सबक सीखा कर लंका में प्रवेश किया व अशोक वाटिका में छुपकर बैठ गए। जहां रावण आकर सीता को न केवल समझाता बुझाता है। बल्कि डराता धमकाता भी है, जिसमें सीता व रावण के तुर्की बतुर्की वाद विवाद ने लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। रावण के जाने के बाद सीता का दुखी होना व दुखी होकर फांसी लगाने की कोशिश करने पर हनुमान का उन्हें रोकना व प्रभु राम की अंगूठी दिखा कर अपनी पहचान करना और सीता का अंगूठी देखकर खो जाना। जैसे दृश्यों ने जमकर समां बाँधा। हनुमान जी का अशोक वाटिका को उजाड़कर फल खाना व दर्शकों में बांटने का लोगों ने पूरा लुत्फ़ उठाया। हनुमान द्वारा अक्षय कुमार का वध व मेघनाद द्वारा हनुमान को बांधकर रावण के सामने ले जाना और रावण व हनुमान की करारी बहस ने माहौल को आनंदमय बना दिया। अंत में रावण द्वारा हनुमान का वध करने पर विभीषण का रोकना व रावण द्वारा हनुमान की पूंछ में आग लगाकर भेजने जैसे दृश्यों का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। सीता का पात्र शुभम शर्मा, रावण का पात्र मोहित शर्मा, हनुमान का पात्र मिंटू कम्बोज, अक्षय कुमार का पात्र भरत शर्मा, मेघनाद का पात्र विजू सैनी व विभीषण का पात्र विपिन शर्मा ने बेहतरीन तरीके से निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें