कुरुक्षेत्र। मारकंडा नदी के तट पर नववर्ष की शुरुआत पर श्रद्धालु श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी एवं अन्य संतों के साथ सर्वकल्याण की कामना से पूजन किया। श्रद्धालुओं ने पूरा साल सुख समृद्धि रहने की कामना से श्री हनुमान चालीसा का पाठ व भजनों का गुणगान भी किया। कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के बीच भी सुबह-सुबह लोग मंदिर में दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। इस मौके पर मुकेश, बबीता, सुदेश, राजेश, किरण बाला, कर्ण पाल राणा, सुभाष राणा, धर्मपाल राणा, रविंद्र सैनी, रवि सैनी, जयपाल, रामकुमार सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।