कुरुक्षेत्र। नए रेलवे ट्रैक के निकट पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा की मौजूदगी में हनुमान चालीसा क
कुरुक्षेत्र। एलिवेटेड रेलवे ट्रैक शहर के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा। यह जाम कम करेगा और यात्रियों को सुरक्षित आवागमन देगा। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने मंगलवार को थानेसर रेलवे स्टेशन पर हनुमान चालीसा पाठ किया। यह पाठ नए ट्रैक के सुचारू संचालन और नगरवासियों की सुरक्षित यात्रा के लिए था। सुधा ने बताया, एलिवेटेड ट्रैक और आधुनिक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 17 जुलाई को पीएम मोदी करेंगे। स्टेशन भवन कुरुक्षेत्र की धार्मिक विरासत के अनुरूप बना है। प्रधानमंत्री एकलव्य स्टेडियम के सामने जनसभा को संबोधित करेंगे। वे वर्चुअली अन्य विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शुभारंभ भी करेंगे। इस ट्रैक से पांच रेलवे फाटकों पर जाम से निजात मिलेगी। अत्याधुनिक सिख म्यूजियम का शिलान्यास भी होगा।