कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने श्रद्धालुओं से कहा कि हमें सनातन परंपरा के अनुसार निरंतर अन्य पूजा पाठ के साथ हनुमान चालीसा का पाठ प्रतिदिन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति के अनुसार हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र माह की शुक्ल प्रतिपदा से होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल हिंदू नववर्ष 19 मार्च को मनाया जाएगा। इसी दिन नवरात्रों की भी शुरुआत होगी। जग ज्योति दरबार में नव संवत व नवरात्रों से पहले श्री हनुमान चालीसा का पाठ प्रारंभ किया गया है। 19 मार्च को विधिवत अनुष्ठान के साथ हनुमान चालीसा का समापन होगा। संवाद