फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हैफेड ने इस्माईलाबाद अनाज मंडी से खरीदी 15,500 क्विंटल सूरजमुखी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। अनाजमंडी में सूरजमुखी की आवक जोरों पर है तो हैफेड ने भी खरीद तेज कर दी है। अनाजमंडी से एजेंसी द्वारा अब तक 15,500 क्विंटल सूरजमुखी की खरीद की जा चुकी है। हैफेड मैनेजर गुरदेव सिंह का कहना है कि जिन किसानों ने पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण करवाया हुआ है और जिन किसानों के गेटपास बने हुए हैं। उन किसानों की सूरजमुखी की खरीद की जाएगी। किसानों व आढ़तियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि भावांतर योजना का पैसा व सूरजमुखी का भुगतान भी जल्द ही किसानों के खातों में कर दिया जाएगा। किसी भी किसान को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। अकाउंट ऑफिसर राजकुमार राणा ने कहा कि जिलेभर में 1221 किसानों से खरीद गई फसल का करीब 16 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। बाकी भुगतान की प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी हो जाएगी। भुगतान को लेकर किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें