फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फोन अकाउंट हैक कर दोस्तों और रिश्तेदारों से मांगे रुपये, एसपी दरबार पहुंचा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी के प्रधान विनोद पाल झांसा का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन के जीमेल आईडी, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर,उसके अकाउंट से मैसेज भेजकर परिवार के सदस्यों की बीमारी का नाम लेकर उसके दोस्तों व रिश्तेदारों से पैसे मांगने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

विनोद पाल ने मामले की शिकायत एसपी कुरुक्षेत्र को सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी के प्रधान विनोद पाल झांसा ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके फोन को हैक कर उसके फोन के सभी संपर्क नंबरों की डिटेल ले ली है और हैकर ने उसकी जीमेल अकाउंट, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम अकाउंट को भी हैक कर लिया है और उसके दोस्तों को मैसेज भेजकर परिवार के सदस्यों की बीमारी की बात कहकर उनसे रुपये मांग रहे है। इस मामले की शिकायत एसपी को देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें