फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरुकुल के युवराज ने हासिल किया अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छात्र युवराज को सम्मानित करते गुरुकुल के निदेशक। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल की कक्षा नौ के छात्र युवराज कुमार ने अंतरराष्ट्रीय तर्क व योग्यता ओलंपियाड में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके लिए युवराज कुमार को पदक, प्रमाणपत्र और 2500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके समर्पण और कड़ी मेहनत को दर्शाती है बल्कि संस्थान की ओर से पोषित मजबूत शैक्षणिक वातावरण का भी प्रमाण है। यह उपलब्धि विज्ञान के शिक्षक सुशील कुमार के प्रयासों से संभव हुई। निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने युवराज को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां संस्थान के लिए गर्व की बात है और साथी छात्रों को और अधिक ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें