कुरुक्षेत्र। छात्र हर्षित आर्यन को सम्मानित करते हुए। विज्ञप्ति
- फोटो : पुराने सीतापुर में खराब वॉल दिखाता ऑपरेटर।
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के छात्र हर्षित आर्यन ने एक नया इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर संस्थान और देश का नाम रोशन किया है। 14 साल, 11 महीने और 30 दिन की उम्र में, हर्षित ने दुनिया के सभी देशों के नाम सबसे तेजी से बोलकर यह असाधारण उपलब्धि हासिल की है। इस कामयाबी पर गुरुकुल के संरक्षक एवं गुजरात व महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी हर्षित सहित समस्त गुरुकुल परिवार को बधाई दी। गुरुकुल के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. प्रवीण कुमार व प्राचार्य सूबे प्रताप ने हर्षित आर्यन को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। हर्षित ने गत 31 अक्तूबर को एक मिनट, 22 सेकेंड और 91 सेंटी सेकेंड के न्यूनतम समय में यूएन में शामिल सभी देशों के नाम सफलतापूर्वक सुनाए।
कुरुक्षेत्र। छात्र हर्षित आर्यन को सम्मानित करते हुए। विज्ञप्ति- फोटो : पुराने सीतापुर में खराब वॉल दिखाता ऑपरेटर।