फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर का बलिदान समाज को देता है सही दिशा : डॉ. सुरेश

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्याति​​थि को पौधा भेंट करते प्राचार्य व अन्य सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम महाविद्यालय में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुरु तेग बहादुर जी के त्याग, बलिदान, संघर्ष और मानवता के प्रति उनके महान आदर्शों से प्रेरित करना रहा। सेमिनार का शुभारंभ गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि धर्म और मानवता की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करता है। मुख्य वक्ता शहीद ऊधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी इंद्री के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र सिंह ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवनकाल की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों का विस्तार से वर्णन किया। डॉ. अमनदीप कौर सिद्धू व डॉ. वेदपाल ने गुरु जी के सिद्धांतों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. सतीश ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित भावपूर्ण कविता प्रस्तुत कर वातावरण को प्रेरणादायक बनाया। प्राचार्य प्रो. शीश पाल ने कहा कि गुरु जी की वाणी और आदर्शों को जीवन में अपनाकर ही सच्ची सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस मौके पर प्रो. डॉ. माला राम बंसल, प्रो. वासव दत्ता, प्रो. शक्ति भारद्वाज, सुमन शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। मुख्यातिथि को पौधा भेंट करते प्राचार्य व अन्य सदस्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें