फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में आज से होगा गुप्त नवरात्र पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मारकंडा नदी के तट पर स्थित श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के परम भक्त ऋषि मारकंडेय का पूजन व अभिषेक किया। यह अभिषेक और पूजन स्वामी रामनाथ पुरी ने संपन्न करवाया। इसके बाद मौनी अमावस्या का भी पूजन व अनुष्ठान हुआ। स्वामी रामनाथ पुरी ने बताया कि माघ महीने के गुप्त नवरात्र पर सनातन धर्म में साधना और आत्मिक जागरण का विशेष समय माने जाते हैं। गुप्त नवरात्र सोमवार से प्रारंभ होंगे। गुप्त नवरात्रों के इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के गूढ़ स्वरूपों और 10 महाविद्याओं की उपासना का महत्व बताया गया है। उन्होंने बताया कि यह पूजन मंदिर परिसर में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई गई मां भगवती की अखंड ज्योति पर नौ दिन तक विधिवत होगा। नवरात्र का अर्थ मां भगवती के नौ स्वरूपों व नौ शक्तियों की पूजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें