फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नियमित करने की मांग को लेकर अतिथि अध्यापक 11वें दिन भी धरने पर डटे रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हाईकोर्ट के फैसले को लागू करवाकर नियमितीकरण की मांग के लिए अतिथि अध्यापक 11वें दिन भी लघु सचिवालय में धरने पर डटे रहे। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ के राज्य कार्यकारिणी के सलाहकार देवेंद्र सिंह काहलो की अध्यक्षता में सिरसा जिला के अतिथि अध्यापकों ने हिस्सा लिया। रिटायर्ड अतिथि अध्यापक संघ के राज्य प्रधान राजकुमार कालीरमन, देवेंद्र सिंह काहलो, पलविंदर सिंह व कुलदीप कुमार ने कहा कि गत 17 अप्रैल को सर्वोच्च न्यायालय के एक अहम फैसले के अनुसार 16 एवं 18 जून 2014 की हरियाणा सरकार की नियमितीकरण की नीतियों को वैध करार दिया है तथा 29 अप्रैल 2026 व 27 मई 2026 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा अतिथि अध्यापकों को नियमित करने के पक्ष में आदेश पारित किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के स्कूलों में कार्यरत सभी अतिथि अध्यापक इन दोनों नीतियों के तहत नियमित होने की सभी शर्तों को पूरा करते हैं, ऐसे में तत्काल प्रभाव से सभी अतिथि अध्यापकों को नियमित किया जाए और जून 2014 से सभी लाभ प्रदान किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें