कुरुक्षेत्र। नियमित करने की मांग के लिए लघु सचिवालय में चल रहा अतिथि अध्यापकों का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को जारी रहा। फतेहाबाद जिले के अध्यापक 24 घंटे धरना स्थल पर डटे रहे। धरने की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ जिला फतेहाबाद के प्रधान सुरजीत दुसाद ने की। सुरजीत दुसाद और देवी लाल ने सरकार से अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग की। अध्यापक नेताओं ने बताया कि सरकार ने 16 और 18 जून 2014 को अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की नीतियां बनाई थीं। संवाद