फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अतिथि अध्यापकों का आंदोलन तेज, महिला शिक्षक संभालेंगी मोर्चा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे अति​थि अध्यापक जानकारी देते हुए। स्
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में अतिथि अध्यापकों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। वे हाईकोर्ट के आदेशों को लागू कर नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। आंदोलन को अब और तेज करने की तैयारी है। राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ ने 11 जुलाई को 24 घंटे के विशेष धरने का एलान किया है। इसमें प्रदेशभर से सैकड़ों महिला अतिथि अध्यापिकाओं के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। करीब 10 दिन से अतिथि अध्यापक लगातार धरना दे रहे हैं। संगठन की महिला विंग की प्रदेश प्रधान पूनम ने आंदोलन जारी रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को महिला अध्यापिकाएं बड़ी संख्या में लघु सचिवालय पहुंचकर सरकार के समक्ष अपनी आवाज बुलंद करेंगी। संगठन ने सरकार को सकारात्मक निर्णय लेने की चेतावनी दी है। यदि निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। धरने में बड़ी संख्या में अतिथि अध्यापक मौजूद रहे। अध्यापकों का कहना है कि वे अपनी जायज मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने 17 अप्रैल को वर्ष 2014 की नियमितीकरण नीति को वैध ठहराया था। इसके बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भी आदेश दिए थे। हाईकोर्ट ने 29 अप्रैल और 27 मई 2026 को नियमितीकरण के पक्ष में आदेश दिए। हालांकि, अब तक इन आदेशों को लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें