संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। धीरपुर गांव के पास आम्रपाली एक्सप्रेस से एक युवक गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। रेलवे ट्रैक के दोनों और पानी भरा होने के चलते जीआरपी टीम को करीब डेढ़ किलोमीटर तक शव स्ट्रेचर पर ही लाना पड़ा।
एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि उन्हें गत दिवस दोपहर के समय करीब साढ़े 12 बजे सूचना मिली थी कि अमृतसर की ओर गई आम्रपाली एक्सप्रेस से युवक गिर गया है। वे तत्काल ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। शव तक गाड़ी भी नहीं पहुंच पाई। रेलवे ट्रैक के दोनों ओर पानी भरा होने के कारण उसे डेढ़ किलोमीटर तक स्ट्रेचर पर ही लाना पड़ा, जिसके बाद उसे एलएनजेपी सिविल अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया गया। मृतक की सोमवार देर शाम तक भी पहचान नहीं हो पाई थी। करीब 24 वर्षीय मृतक के शरीर पर पैंट और और नेकर था। शव मिलने के बारे आसपास के पुलिस थानों में भी सूचना दी गई है।