कुरुक्षेत्र। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में बनने वाले शिशु वाटिका भवन का भूमि पूजन शुक्रवार को किया गया।
विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मुख्य यजमान राष्ट्रीय महामंत्री देशराज शर्मा ने मुख्य यजमान के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि शिशु वाटिका में प्रवेश शुरू होने से भविष्य की पीढ़ियों के लिए सांस्कृतिक मूल्यों और नैतिक जीवन पर आधारित संस्कारयुक्त शिक्षा का एक केंद्र बनेगा। अध्यक्ष डॉ. घनश्याम शर्मा ने कहा कि नन्हें बच्चों के लिए सुरक्षित आकर्षित और प्रेरणादायी शिक्षण स्थल उपलब्ध करवाना इस भवन का मुख्य उद्देश्य है। संवाद