कुरुक्षेत्र। नए लघु सचिवालय में मंगलवार को सायं तीन बजे जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक होगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेश नागर करेंगे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि इस बैठक में रखे गए एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और अधिकारी अपनी एजेंडे से संबंधित जानकारी देंगे।