फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाडवा अनाज मंडी में हरियाली की पहल, पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलेगा विशेष अभियान

Tue, 03 Feb 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। पर्यावरण संरक्षण और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए मार्केट कमेटी लाडवा ने अनाज मंडी परिसर में हरियाली को संजोने की दिशा में ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया है। मंडी में मौजूद पेड़-पौधों की सुरक्षा, देखभाल और नए पौधारोपण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि प्राकृतिक संतुलन बना रहे और मंडी का वातावरण स्वच्छ व हरित हो सके। मार्केट कमेटी चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त ने सोमवार को लाडवा अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में मासिक बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों निर्देश दिए कि मंडी परिसर में लगे पेड़ों के फाउंडेशन की व्यवस्था की जाए, जिससे भविष्य में निर्माण या अन्य गतिविधियों से पेड़ों को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे। इसके साथ-साथ मंडी में उपयुक्त स्थानों का चयन कर नए पेड़ और पौधे भी रोपे जाएंगे। बैठक के बाद चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त ने अधिकारियों के साथ मंडी का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वच्छता, हरियाली और बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर मार्केट कमेटी सचिव संत कुमार, कमेटी सदस्य, कर्मचारी, मंडी के आढ़ती, किसान एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें