फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संभालखा में आज होंगे ग्राम पंचायत के चुनाव, रहेगा सार्वजनिक अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। ग्राम पंचायत संभालखा का 15 जून को चुनाव होगा, जिसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है तो वहीं ग्राम पंचायत के अधिकार क्षेत्र में स्थित सभी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सरकारी संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि मुख्य सचिव की ओर से जारी अधिसूचना अनुसार ग्राम पंचायत चुनाव में कर्मचारियों की भागीदारी को सरल बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता और पंचायत के अधिकार क्षेत्र से बाहर कार्य करने वाले कर्मचारी भी अवकाश के पात्र होंगे। जारी अधिसूचना अनुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135वीं के अलावा हरियाणा पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 173 ए और निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के अनुसार 15 जून वीरवार को अवकाश रहेगा। सभी कारखानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक उपक्रमों, व्यापार की दुकानों और अधिकार क्षेत्र के भीतर स्थित बैंकों पर भी यह नियम लागू होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें