फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इटली भेजने के नाम पर हड़पे एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इटली भेजने के नाम पर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को नामजद किया है। आरोपियों ने 13 लाख रुपये में इटली भेजने का आश्वासन दिया था और एक लाख रुपये एडवांस लिए थे।थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में सुनील निवासी सेक्टर-तीन ने कहा कि कमलजीत सिंह निवासी छोटी रोणी पटियाला (पंजाब) उसका रिश्तेदार है। दो साल पहले अक्तूबर 2020 में कमलजीत ने इटली भेजने के लिए बातचीत की थी। आरोपी ने 13 लाख रुपये में उसे इटली भेजने का आश्वासन दिया था। उसने एक लाख रुपये एडवांस और बकाया रकम वीजा लगने के बाद देना तय हुआ था। उसकी बातों में आकर उसने कमलजीत सिंह के कहने पर 22 अक्तूबर को नरेंद्र कुमार के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए थे। इसके अलावा उसने नरेंद्र के व्हाट्सएप पर अपने पासपोर्ट को भी स्कैन करके भेजा था। आरोपियों ने पैसे लेकर जल्द ही उसका वीजा लगवाने का आश्वासन दिया था, मगर दो साल तक भी उसका वीजा नहीं लगवाया। उसने कमलजीत सिंह से अपनी रकम वापस मांगी तो उसने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें