फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय गणतंत्र दिवस पर धर्मनगरी में करेंगे ध्वजारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह का आयोजन पुलिस लाइन परिसर में किया जाएगा। इसके साथ-साथ जिले के तीनों उपमंडलों पिहोवा, शाहाबाद और लाडवा में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम होंगे। धर्मनगरी के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। पिहोवा उपमंडल में प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी मंत्री संदीप सिंह, शाहाबाद उपमंडल में पूंडरी विधायक रणधीर सिंह गोलन और लाडवा उपमंडल में घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और विभिन्न विभागों द्वारा सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली जाएंगी और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत की जाएंगे। उन्होंने कहा कि शहीदी स्मारक और आसपास के क्षेत्र तथा पुलिस लाइन कार्यक्रम स्थल के आसपास साफ सफाई की व्यवस्था करने का काम पूरा किया जाए।
अगर बारिश का मौसम हुआ तो वैकल्पिक कार्यक्रम स्थल अनाज मंडी थानेसर में होगा। इस वैकल्पिक कार्यक्रम स्थल पर भी तैयारियों का प्रबंध रखना होगा। इसके लिए नगर परिषद व हुडा के कार्यकारी अधिकारी विशेष फोकस रखेंगे। दोनों स्थलों पर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था तथा बिगुल बजाने के लिए संतरी और ध्वजारोहण के लिए ध्वज का प्रबंध करना सुनिश्चित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर चुनिंदा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होंगी। इसके अलावा, पुलिस बाइक स्टंट, मलखंब, योगासन, पीटी शो और सूर्य नमस्कार कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। निमंत्रण कार्ड, शहर की सफाई व्यवस्था, पंडाल की साज-सज्जा, रंगोली, कार्यक्रम स्थल के आसपास स्वागत द्वार, पीने के पानी की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया जाएगा। परेड में पुलिस की तरफ से टुकड़ियों का प्रबंध किया जाएगा, जिसमें, पुलिस के जवानों की टुकड़ी, महिला पुलिस की टुकड़ी, होमगार्ड की टुकड़ी शामिल होगी। इसके लिए डीएसपी मुख्यालय परेड को तैयार करेंगे ताकि 24 जनवरी को फाइनल रिहर्सल में परेड शानदार प्रदर्शन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें