फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने केयू की यूथ रेडक्रॉस इकाई को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की यूथ रेडक्रास इकाई को वर्ष 2020-21 के लिए सम्मानित किया गया है। राजभवन चंडीगढ़ में वीरवार को इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की ओर से आयोजित 34वे वार्षिक कार्यक्रम में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने राज्यपाल से सम्मान स्वरूप यूथ रेडक्रॉस की शील्ड प्राप्त की।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में केयू के रेडक्रास की हमेशा ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कोविड के दौरान केयू की यूथ रेड क्रास की इकाई की ओर से समाज में गरीब मजदूरों को राशन बांटने, मास्क बांटने, समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाने, मुफ्त रसोई चलाने जैसे अनेक सामाजिक कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि जब भी देश के किसी हिस्से में आपदा आती है तो हमारे युवा बढ़ चढ़ कर सहयोग करते हैं। इस दौरान यूथ रेड क्रास प्रोग्राम कोआर्डिनेटर व छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. अनिल वशिष्ठ को भी हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने यूथ रेड क्रास अवार्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उनको यह पुरस्कार, यूथ रेडक्रॉस के स्वयं सेवकों को रक्तदान, फर्स्ट एड, होम नर्सिंग, सड़क सुरक्षा जैसे कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें