फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बिना भेदभाव के कार्य कर रही : बेदी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वाल्मीकि आश्रम में धन्यवाद सम्मेलन को संबाे​​धित करते सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सोमवार को वाल्मीकि आश्रम में धन्यवाद सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के समाज के हर व्यक्ति के विकास के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है। बेदी ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की 18 में से 17 मांगें पूरी कर दी गई हैं। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का मानदेय 18100 रुपये कर दिया गया है। वर्दी भत्ता छह हजार रुपये और धुलाई भत्ता 1500 रुपये प्रतिवर्ष मिलेगा। ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाएगी। सफाई कर्मचारियों को आयुष्मान योजना सहित अन्य योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। हरियाणा भूमि सुधार निगम के अध्यक्ष गुरनाम सैनी और हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह पलाका ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें