कुरुक्षेत्र। दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा और अन्नकूट भंडारे का विशेष महत्व होता है। देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ के अन्नपूर्णा हाॅल में 22 अक्तूबर को आस्था और श्रद्धा के साथ अन्नकूट पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। श्री जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि विद्वान ब्राह्मणों एवं ब्रह्मचारियों की ओर से 22 अक्तूबर को विधिवत पूजन के बाद भंडारा शुरू किया जाएगा। भंडारे में विद्यापीठ के ट्रस्टियों सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं की ओर से प्रसाद ग्रहण किया जाएगा।