स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 284 सैंपलों की जांच करने पर एक मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 2 तक पहुंच गया है। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अभी तक 22 हजार 148 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 21 हजार 789 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 357 मरीजों की मौत हो चुकी है।